धौलपुर जिले की आंगई थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आंगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने सिकरौदा निवासी 22 वर्षीय केशव पुत्र पूरन सिंह कश्यप को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस मिला। आरोपी के खिलाफ आंगई थाने में आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।