धौलपुर पुलिस ने 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में उनके कब्जे से 16,730 रुपए नकद और ताश के पत्ते बरामद किए। यह कार्रवाई ग्राम निसोरेपुरा के पास एक सार्वजनिक स्थान पर की गई। सदर थाना प्रभारी महेश मीणा के नेतृत्व में पचगांव चौकी पुलिस और डीएसटी टीम ने जुआ खेल रहे लोगों पर दबिश दी। गिरफ्तार किए गए जुआरियों में प्रेम सिंह (42) निवासी उमरारे का पुरा, महेन्द्र सिंह (38) निवासी तगावली, केदार (32) निवासी मौहल्ली का पुरा और पप्पू (30) निवासी मेहरा का पुरा शामिल है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी महेश मीणा, डीएसटी प्रभारी एएसआई प्रेम सिंह, एएसआई अरुण तथा पुलिसकर्मी सोनू, रणधीर और चालक पुरुषोत्तम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।