धौलपुर में सोमवार दोपहर सैपऊ रोड स्थित हीन रिजॉर्ट और संधू पैलेस पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। रसद विभाग की टीम ने छापेमारी कर दोनों मैरिज होम से कुल 11 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। रसद अधिकारी मनी खींची ने बताया कि यह कार्रवाई जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। टीम के मौके पर पहुंचने पर हड़कंप मच गया और जांच के दौरान घरेलू उपयोग के सिलेंडरों का व्यावसायिक इस्तेमाल सामने आया। अधिकारियों ने सभी 11 सिलेंडरों को जब्त कर लिया है। संबंधित संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।