धौलपुर के कुम्हार पाड़ा वाल्मीकि बस्ती में सोमवार रात महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सीओ सिटी प्रदीप नेहरा मुख्य अतिथि और टाउन चौकी प्रभारी लोकेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की और महाआरती में हिस्सा लिया। इस मौके पर सफाई मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष सुनील और महामंत्री आजाद खरे ने सीओ नेहरा को महर्षि वाल्मीकि की तस्वीर भेंट की। 'युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य' सीओ प्रदीप नेहरा ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेकर बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। नेहरा ने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है। टाउन चौकी प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने भेदभाव छोड़कर सामाजिक आयोजनों में भागीदारी का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भाईचारा और एकता बढ़ाते हैं। सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष सुनील नरवार ने फिजूलखर्ची कम कर बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करने की बात कही। उन्होंने पुरानी कुरीतियों को छोड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।