धौलपुर में पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 315 बोर का देसी कट्टा और एक खाली कारतूस मिला है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। हाउसिंग बोर्ड चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। इस पर टीम ने डीजे मोटर्स के पीछे दबिश देकर युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पीयूष (20) पुत्र राजवीर निवासी भोगीराम कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह हथियार कहां से लाया और उसका क्या करने वाला था। यह कार्रवाई कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी राजकुमार ने की।