धौलपुर में सोने का गुर्जा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। एसपी विकास सांगवान और एएसपी श्रवण कुमार झोरड़ के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। थानाधिकारी घनश्याम के नेतृत्व में टीम ने चंबल ब्रिज पर नाकाबंदी और गश्त के दौरान संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी की पहचान खरैरपुरा निवासी गिरीश पुत्र मवासिया केवट के रूप में हुई। पुलिस को उसके पास से 315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस का कहना है कि आरोपी अवैध हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक सुरेश चंद ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने बताया कि अवैध हथियार रखने और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर धमकाने वालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।