धौलपुर पुलिस ने एक महिला से गलत व्यवहार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर चलाए जा रहे महिला सुरक्षा अभियान के तहत की गई। पुलिस के मुताबिक, निहालगंज थाना क्षेत्र में एक पार्क के पास महिला के साथ गलत व्यवहार की घटना सामने आई थी। पुलिस ने इस पर एक्शन लेते हुए आरोपी युवक को भारतीय न्याय संहिता की धारा 126/170 के तहत पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपी धौलपुर के पुराना रिसाला का रहने वाला है। इस कार्रवाई में कालिका टीम प्रभारी रीना यादव और हेड कॉन्स्टेबल समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।