धौलपुर में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) के सहायक अभियंता कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 33/11 केवी सब-स्टेशन दरियापुर पर सीटी, पीटी और वीसीबी रखरखाव कार्य के कारण यह कटौती की जाएगी। यह विद्युत कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान 11 केवी लक्ष्मीनाथ औद्योगिक फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। बिजली सप्लाई बंद होने से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में कोल्ड स्टोरेज, रसूलपुर, औडे़ला, गरिमा, एमसीएफ, जूते-चप्पल निर्माण इकाइयां और नवनिर्मित क्षेत्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, दरियापुर बायपास, उमेदनगर, राठौर कॉलोनी, सुंदर कॉलोनी और बंजारा कॉलोनी आदि इलाकों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।