धौलपुर में मंगलवार सुबह रेलवे प्लेटफार्म नंबर 4 पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। जीआरपी चौकी के पुलिसकर्मी महेंद्र सिंह ने बताया कि युवक ट्रेन से उतर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन के नीचे आ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। उसके दाहिने हाथ पर "अर्जुन" नाम का टैटू बना हुआ है। युवक का रंग गेहुआं और बाल बड़े हैं। फिलहाल, पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आसपास के क्षेत्रों में भी सूचना प्रसारित की गई है।