धौलपुर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 22 साल के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि रविवार सुबह युवक राहुल कुशवाह के भाई ने खिड़की से उसे पंखे से लटका देखा। खिड़की तोड़कर उसे नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा। राहुल की शादी दो साल पहले हुई थी और वह दो दिन पहले पत्नी को ससुराल छोड़कर आया था। मौत से पहले सोशल मीडिया पर स्टेटस और मोबाइल पर वीडियो अपलोड करने की बात सामने आई है। हालांकि, इसका मौत से संबंध अभी साफ नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।