सवाई माधोपुर| भारत विकास परिषद, सवाई माधोपुर द्वारा आयोजित प्रबुद्ध, समृद्ध एवं प्रभावी जन-संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत "राष्ट्र निर्माण में प्रभावी वर्ग का योगदान" विषय पर एक महत्वपूर्ण संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत "वंदे मातरम्" से हुआ। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद राजस्थान के क्षेत्रीय महासचिव संदीप जी वाल्दी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं गतिविधि संयोजक हरि प्रसाद शर्मा तथा प्रांतीय अध्यक्ष हेमंत गर्ग का सानिध्य प्राप्त हुआ। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में समाज के प्रभावी एवं प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका पर प्रकाश डाला। भारत विकास परिषद मानटाउन शाखा के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, शाखा सचिव उमेश कुमार गुप्ता, शाखा कोषाध्यक्ष प्रदीप गोयल, जिला समन्वयक दीनदयाल अग्रवाल, शाखा संपर्क संयोजक डॉ. अंजनी लाल मथुरिया, हमीर शाखा के अध्यक्ष राजेश गोयल, मातृशक्ति प्रतिनिधि मीना शर्मा सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रभावी वर्ग को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से अधिक सक्रिय रूप से जोड़ना रहा।