अग्रवाल सम्मेलन समिति डीडवाना के चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया के बाद नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों का समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। चुनाव समिति के सदस्य सुरेश अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कमलकिशोर बगड़िया को चुना गया है। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में नंदकिशोर कागलीवाल, मंत्री के रूप में प्रकाश चंद्र अग्रवाल, उप मंत्री विमल किशोर दलाल, कोषाध्यक्ष हेमंत रूवाटिया तथा हिसाब परीक्षक के रूप में शंकर लाल गिनोड़िया निर्वाचित हुए। इस अवसर पर समाज में उत्साह का माहौल रहा और सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष हरीश मोदी, मंत्री नितेश बाजारी सहित चुनाव समिति के बालमुकुंद बगड़िया, सुमित अग्रवाल और कमल किशोर कागलीवाल, मनोज बगड़िया, राहुल गिनोडीया, मनीष बगड़िया सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।