डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा ने रविवार को अपने निवास पर जनसुनवाई का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान जितेंद्र सिंह जोधा ने प्रत्येक व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बिजली, पेयजल, सड़क, पेंशन और राशन जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों में संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात की और कई समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कराया। इस अवसर पर विभिन्न गांवों से आए लोगों ने साफा और माला पहनाकर जितेंद्र सिंह जोधा का स्वागत किया। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान के प्रति उनकी सक्रियता की सराहना की। जोधा ने इस दौरान कहा कि जनसेवा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आमजन की छोटी से छोटी समस्या भी उनके लिए महत्वपूर्ण है, और डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को सम्मान एवं राहत दिलाने के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।