डीडवाना-कुचामन जिला परिषद चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। जिले के 35 वार्डों में अब कुल 132 उम्मीदवार मैदान में हैं। नाम वापसी के आखिरी दिन 22 नामांकन वापस लिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने बताया कि कुल 203 नामांकन मिले थे। जांच में 46 नामांकन खारिज हुए। इसके बाद 22 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया। मैदान में उतरे उम्मीदवारों में कांग्रेस, भाजपा और आरएलपी के 35-35 प्रत्याशी शामिल हैं। कांग्रेस में 20 पुरुष और 15 महिलाएं हैं, जबकि भाजपा और आरएलपी में 16 पुरुष और 19 महिलाएं हैं। इसके अलावा, 22 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 17 पुरुष और 5 महिलाएं हैं। बसपा के 3 पुरुष और माकपा के 2 पुरुष प्रत्याशी भी मैदान में हैं। तीसरे चरण में 5 पंचायत समितियों के 314 उम्मीदवार मैदान में इसी तरह नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले की 5 पंचायत समितियों के 87 वार्डों में कुल 314 उम्मीदवार मैदान में हैं। किसी भी सीट पर निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ है, इसलिए सभी 87 वार्डों में मतदान होगा। इन 87 वार्डों में कुल 455 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। जांच के दौरान 78 नामांकन खारिज हुए और 51 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। नावां पंचायत समिति के 21 वार्डों में 69 उम्मीदवार बचे हैं। मकराना के 17 वार्डों में 69, इटावा-बामनिया के 15 वार्डों में 61, परबतसर के 17 वार्डों में 58 और पीलवा के 17 वार्डों में 57 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। ना