डीडवाना में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत तीसरे दिन खंडेलवाल भवन में हवन-पूजन किया गया। यह आयोजन राजस्थान ब्राह्मण महासभा इकाई और सर्व ब्राह्मण समाज डीडवाना के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी रामपाल रिणवा और डीडवाना जिले के एएसपी हिमांशु शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। जन्मोत्सव के दौरान समाजसेवी शिव चौमाल और परमानंद रिणवा को समाज के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया।