डीग में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान मानव सेवा समिति के तत्वावधान में हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कामां रोड स्थित बुर्जा वाले हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म और डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शहर में जगह-जगह विभिन्न समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके अतिरिक्त, शहर के जल महल स्थित हनुमान मंदिर, नगर रोड स्थित चांदनी वाले हनुमान जी मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, बुर्जा वाले हनुमान मंदिर और अगरदत्ता बंगीची सहित अन्य हनुमान मंदिरों में सुबह से ही रामायण, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ आयोजित किए गए। इन मंदिरों में प्रसादी का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर शानू उपाध्याय, हनी उपाध्याय, अमोल फोजदार पास्ता, ध्रुव गर्ग, रुपेन्द्र गौड़, कृष्णा टोला और निखिल पाराशर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।