डीग पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शुक्रवार को जिले में पुलिसकर्मियों का फेरबदल किया। प्रशासनिक आवश्यकताओं के चलते कुल 17 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर उन्हें नए थानों एवं शाखाओं में नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, यह ट्रांसफर तत्काल प्रभाव से लागू होगा। संबंधित पुलिसकर्मियों को शीघ्र अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल स्तर के कार्मिक शामिल हैं। इन पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों और पुलिस लाइन के बीच ट्रांसफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आदेश की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।