जोधपुर| वरिष्ठ पेंशनर्स को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने में सुविधा देने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की ओर से जोधपुर रेलवे अस्पताल में 27 से 30 अक्टूबर के बीच विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि शिविर राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 के तहत लगाए जा रहे हैं। शिविरों में 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशनर्स को प्राथमिकता देते हुए प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें प्रक्रिया के लिए अनावश्यक परेशानी न हो। रेलवे प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो पेंशनर्स शिविर स्थल तक नहीं आ सकते, उनके लिए घर पर जाकर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था रखी गई है।