चूरू | केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से संचालित ज्ञान भारतम मिशन के तहत देशभर में पाण्डुलिपि विरासत के संरक्षण व डिजिटाइजेशन का कार्य शुरू किया गया है। इसमें आमजन से भी सहयोग मांगा गया है। कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि इसके तहत शैक्षणिक संस्थानों, कॉलेजों, विवि, मंदिरों, मठों, संग्रहालयों, पुस्तकालयों तथा निजी संग्रहकर्ताओं के पास उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों का सर्वेक्षण कर उनका डिजिटाइजेशन किया जाएगा। इसका उद्देश्य पांडुलिपियों के रूप में संरक्षित भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सुरक्षित रखना है। उन्होंने जिले के लोगों से आह्वान किया है कि यदि उनके पास किसी भी प्रकार की प्राचीन पांडुलिपियां हैं, तो वे इसकी सूचना जिला स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारी मनीष कुमार के नंबर 9587796780 दे सकते हैं।