टोंक| राजस्थान नर्सेज यूनियन की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरजीत कुमार ने की। जिला संयोजक संजय कुमार बैरवा ने बताया कि बैठक में 12 मई को मनाए जाने वाले फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्मदिवस धूमधाम से मनाए जाने को लेकर तैयारी की गई। बैठक में रामसिंह, भगवान सहाय, विनोद बैरवा, विष्णुदत्त, मदन, अब्दुल हफीज, रामावतार चौधरी, यासीर नकवी, प्रिया, ममता बैरवा, अशोक जांगिड़ आदि ने विचार व्यक्त किए।