आगामी रबी सीजन में किसानों को डीएपी, यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा वितरण व्यवस्था की प्रभावी निगरानी व शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद सवाई माधोपुर कार्यालय में जिला स्तरीय उर्वरक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष आगामी आदेशों तक संचालित रहेगा। इसके माध्यम से एफएफएस ऐप पर उर्वरक खरीद की ऑनलाइन बुकिंग व वितरण, उर्वरकों की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जाएगी। किसानों से दूरभाष पर प्राप्त सूचनाओं व शिकायतों का संधारण किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों से समन्वय के माध्यम से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इन अधिकारियों से कर सकते हैं संपर्क उर्वरकों की उपलब्धता व वितरण से संबंधित समस्या अथवा शिकायत होने पर किसान बृजेश कुमार मीणा, सहायक निदेशक, कार्यालय उप निदेशक उद्यान, सवाई माधोपुर, मो. 8949246500, देवेन्द्र कुमार मीणा, कृषि अनुसंधान अधिकारी, कार्यालय उप निदेशक कृषि एवं फसल उत्कृष्टता केन्द्र, सवाई माधोपुर, मो. 8432858924, रामजीत मीणा, उप परियोजना निदेशक (आत्मा), कार्यालय उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा), सवाई माधोपुर, मो. 7976375332 से संपर्क कर सकते हैं। कृषि विभाग द्वारा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता व वितरण से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।