भास्कर न्यूज़ | नागौर जिले के ग्राम गुड़ला में गुरुवार को विकसित भारत राम योजना के तहत जिला स्तरीय जन सम्मेलन आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1 बजे होगा। अधिकारियों के अनुसार योजना का राष्ट्रीय शुभारम्भ प्रातः 11 बजे तिरूपति, आंध्र प्रदेश से होगा, जिसका प्रसारण और संदेश जन सम्मेलन में भी साझा किया जाएगा। सम्मेलन में श्रमिकों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की भागीदारी अपेक्षित है।