गिड़ा | तहसील के ग्राम पंचायत रीडिया तालर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व विभाग ने वर्षों से लंबित सहमति कृषि जोत विभाजन का मौके पर निस्तारण किया। ग्रामीणों को राहत मिली। शिविर प्रभारी तहसीलदार रमेश कुमार डऊकिया के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। अतिरिक्त विकास अधिकारी खुमाराम मौजूद रहे। राजस्व ग्राम धौलू के खाता संख्या 605/451 में दर्ज 5.5927 हेक्टेयर कृषि भूमि का सहमति विभाजन पूरा किया गया। पटवारी पदमाराम ने सभी खातेदारों की मौजूदगी में विभाजन तैयार किया। सभी की सहमति ली। आवश्यक राजस्व प्रक्रिया पूरी कराई। लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ। शिविर में चूकी, जेठाराम, टोमाराम, नवाराम, बाबूदेवी, बाबूलाल, लूणीदेवी, लाखाराम, शंकरराम, सुआदेवी सहित सभी खातेदारों की सहमति रही। विभाजन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई। प्रक्रिया पारदर्शी रही।