भीलवाड़ा | वनवासी कल्याण परिषद के जिला संगठन के चुनाव हुए। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश कुलमी, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पंचोली तथा प्रांत नगरीय कार्य प्रभारी रामप्रकाश अग्रवाल के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि शांतिलाल पानग​ड़िया थे। चुनाव में दिवाकर जावा को जिला अध्यक्ष चुना गया। जिला कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में रामप्रकाश अग्रवाल, सुशील कंदोई, शांतिलाल पानग​ड़िया और प्रेम सिंह सेठिया को जिम्मेदारी सौंपी। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर भागचंद बाहेती, ओमप्रकाश अग्रवाल और ओमप्रकाश गंदोलिया का चयन हुआ। कोषाध्यक्ष के रूप में ज्ञानचंद जैन तथा सचिव पद पर कैलाश नंदावत नियुक्त किए। महेश खंडेलवाल को प्रचार प्रमुख एवं सहसचिव बनाया, वहीं आठ अन्य जिला कार्यकारिणी सदस्य भी घोषित किए गए। कार्यक्रम का संचालन नगर सचिव संदीप सोनी ने किया, जबकि भीलवाड़ा इकाई के कार्यों का विवरण नगर अध्यक्ष पदम जैन द्वारा प्रस्तुत किया।