बाड़मेर | शिव स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में भामाशाह देवीसिंह ने खंगार सिंह कोटड़िया की ढाणी की ओर से 25 हजार रुपए भेंट किए। यह राशि विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए दी गई। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम रखा। भामाशाह परिवार का मान-सम्मान किया गया। इसी क्रम में भामाशाह नरेश कुमार सोनी ने ताराचंद सोनी की स्मृति में विद्यालय को माइक साउंड सिस्टम के लिए 11700 रुपए दिए।