बारां| शहर के सर्राफा बाजार में गीतादेवी दुसाद स्मृति संस्थान की ओर से राहगीरों के लिए बुधवार को प्याऊ का शुभारंभ किया। इस दौरान सर्राफा संघ के संरक्षक विनोद गर्ग, जयनारायण हल्दिया, अशोक गर्ग, मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष योगेश कुमरा, देवकीनंदन बंसल सहित अन्य लोगों ने गीतादेवी दुसाद के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर प्याऊ का शुभारंभ किया। गीतादेवी दुसाद संस्थान के ललितमोहन खंडेलवाल ने बताया कि लगातार तीसरे वर्ष सर्राफा बाजार में प्याऊ शुरू की है। अगले सप्ताह एक और प्याऊ छोटा सर्राफा बाजार में शुरू की जाएगी। इस मौके पर पवन बंसल, राजेंद्र मंगल, परमानंद सोनी, कन्हैया सोनी, राजेंद्र गुर्जर, ओम गर्ग, प्रेमनारायण सोनी, गोविंद सुमन सहित कई व्यापारी उपस्थित थे।