डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के खड़गदा गांव में एक सूने घर में चोरी की वारदात हुई है। यह घर मंजूलता का है, जो अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के पुणे में रहती हैं। चोरों ने घर के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसियों ने सुबह घर के दरवाजे खुले और अलमारियां टूटी व सामान बिखरा हुआ देखा, जिसके बाद उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत पुणे में रह रहे परिवार को इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी चोरी हुए सामान का अभी तक सही अनुमान नहीं लगाया जा सका है। परिवार के गांव पहुंचने के बाद ही चोरी की गई वस्तुओं की सही जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। यह खड़गदा गांव में चोरी की कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी गांव के जैन मंदिर और दो अन्य घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।