डूंगरपुर जिले में ओबरी थाना इलाके में एक 16 साल की नाबालिग का किडनैप कर रेप का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपी और उसके 3 सहयोगी रात के अंधेरे में नाबालिग को उठाकर ले गए। सुनसान जगह ले जाकर एक आरोपी ने रेप किया। इसके बाद नाबालिग को बेसुध हालत में छोड़कर भाग गए। 18 घंटे बाद वह बेहोश हालत में मिली। जिसे डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। नाबालिग का डूंगरपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुकान पर गई थी, घर नहीं लौटी सागवाड़ा डीएसपी ने बताया कि ओबरी थाना क्षेत्र में 30 मार्च को रात के समय घटना हुई। 16 साल की नाबालिग बेटी को घर पर खाना खाने के बाद पिता ने दुकान पर कुछ सामान लाने भेजा था। बेटी गई, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन कोई पता नहीं लगा। दूसरे दिन बेसुध हालत में मिली दूसरे दिन 31 मार्च को फिर से खोजबीन की तो दोपहर 3 बजे बाद वह गांव में ही नाल के पास बेसुध हालत में मिली। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। परिवार के लोग उसे उठाकर घर ले गए। होश में आने पर नाबालिग बेटी ने बताया कि रास्ते में गांव का ही मुख्य आरोपी अपने 3 अन्य साथियों के साथ बाइक पर आया। उसे कुछ सुंघाया और फिर बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गए। मुख्य आरोपी ने 2 बार किया रेप पीड़िता ने बताया मुख्य आरोपी ने उसके साथ 2 बार रेप किया, उसे डराया धमकाया। उसके बाद दूसरे दिन दोपहर को छोड़कर भाग गए। उसे होश नहीं होने से पड़ी रही। नाबालिग की हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर गए। जहा इलाज के बाद डूंगरपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डूंगरपुर अस्पताल में नाबालिग का इलाज चल रहा है। वही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।