डूंगरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन स्वच्छता' के तहत सागवाड़ा थाना पुलिस ने गांजा बेचते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 36.60 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। सागवाड़ा थानाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सूखे नशे की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इंदिरा कॉलोनी, सागवाड़ा क्षेत्र में एक युवक को रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम जाकिर हुसैन (42), निवासी इंदिरा कॉलोनी, सागवाड़ा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 36.60 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गांजे के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।