पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को डूंगरपुर जिले की 7 पंचायत समितियों में सरपंच और वार्डपंच पदों के लिए मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक जिले में 75.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में 209 ग्राम पंचायतों में से 201 में सरपंच और 207 पंचायतों में 1741 वार्डपंचों के चुनाव के लिए वोट डाले गए। मतदान प्रतिशत के लिहाज से गामड़ी अहाड़ा पंचायत समिति सबसे आगे रही। यहां सर्वाधिक 80.82 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, आसपुर पंचायत समिति में सबसे कम 67.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके अलावा बिछीवाड़ा पंचायत समिति में 78.87 प्रतिशत, पालवड़ा में 79.95 प्रतिशत, दोवड़ा में 75.72 प्रतिशत, डूंगरपुर में 74.95 प्रतिशत और साबला में 70.57 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि, शाम 6 बजे मतदान का निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई थीं। ऐसे में कतार में खड़े मतदाताओं के मतदान के बाद अंतिम मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आसपुर की टोकवासा और साबला की जोगीवाड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच सहित पूरी कोरम निर्विरोध चुनी गई है। वहीं, अन्य 6 ग्राम पंचायतों में भी सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। गामड़ी अहाड़ा में सबसे ज्यादा, आसपुर में सबसे कम मतदान पाल देवल में सबसे ज्यादा, साबला में सबसे कम मतदान गामड़ी अ​हाड़ा में सबसे ज्यादा, आसपुर में सबसे कम मतदान पाल देवल में सबसे ज्यादा, आसपुर में सबसे कम मतदान मतदाताओं ने सरपंच और वार्डपंच के लिए बैलेट पेपर से दो अलग-अलग वोट डाले। मतदान प्र​क्रिया पूरी होने के बाद मतगणना शुरू की गई। 7 पंचायत समितियों की 209 पंचायतों में चुनावी प्रक्रिया दूसरे चरण में डूंगरपुर, आसपुर, बिछीवाड़ा, साबला, दोवड़ा, गामड़ी अहाड़ा और पाल देवल पंचायत समितियों की कुल 209 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इनमें से 201 पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान हुआ। वहीं, कुल 1755 वार्डों में से 1741 वार्डों में वार्डपंच चुने जाएंगे। टोकवासा और जोगीवाड़ा में पूरी कोरम निर्विरोध आसपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत टोकवासा में संतोष मालीवाड़ सरपंच निर्विरोध चुनी गई हैं। यहां सभी 7 वार्डपंच भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अब पंचायत में उपसरपंच का चुनाव होना है। इसी तरह साबला पंचायत समिति की जोगीवाड़ा ग्राम पंचायत में प्रेमिला सरपंच निर्विरोध चुनी गई हैं। यहां भी सभी 7 वार्डपंच निर्विरोध चुने गए हैं। इस कारण दोनों ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्डपंच पदों के लिए मतदान नहीं हुआ। आसपुर और साबला में अन्य सरपंच भी निर्विरोध आसपुर पंचायत समिति की सकानी ग्राम पंचायत में मंजू मीणा, वाडा घोड़िया में जितेंद्र मीणा और रामा में लालूराम मीणा निर्विरोध सरपंच चुने गए। रामा में 7 में से 6 वार्डपंच भी निर्विरोध चुने गए। यहां केवल एक वार्ड में चुनाव हुआ। इस तरह आसपुर की 40 ग्राम पंचायतों में से 36 में सरपंच पद के लिए मतदान हुआ। साबला पंचायत समिति की गोठड़ा ग्राम पंचायत में हेमलता, काब्जा में बंशीलाल मीणा और बोड़ीगामा बड़ा में कांटा मीणा निर्विरोध सरपंच चुने गए । साबला की 36 ग्राम पंचायतों में से 32 में सरपंच पद के लिए मतदान हुआ 132 संवेदनशील केंद्रों पर सशस्त्र जवान तैनात जिले की 7 पंचायत समितियों में कुल 572 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें 132 केंद्र संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल थे। इन केंद्रों पर सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिस जवान तैनात किए गए। सभी मतदान केंद्रों के प्रवेश द्वार पर ट्राइपॉड लगाए गए थे, जिनके माध्यम से आने-जाने वाले मतदाताओं और गतिविधियों पर नजर रखी गई। चुनाव व्यवस्था के लिए 60 जोन और सेक्टर निर्धारित किए गए थे। कहां कितनी ग्राम पंचायतें