पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए मंगलवार को मतदान दल रवाना हो गए। बुधवार को डूंगरपुर जिले में जिला परिषद के 17 वार्डों और 7 पंचायत समितियों के 115 वार्डों में मतदान होगा। इस चरण में 5.16 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर गांवों की सरकार चुनने में भागीदारी निभाएंगे। मतदान के लिए 572 मतदान दलों को एसबीपी कॉलेज से चुनाव सामग्री देकर रवाना किया गया। मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसबीपी कॉलेज से रवाना हुए मतदान दल दूसरे चरण के मतदान में जिला परिषद सदस्यों के साथ पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। इसके लिए मंगलवार सुबह से ही एसबीपी कॉलेज में मतदान दलों की रवानगी की प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान दलों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना करने से पहले चुनाव सामग्री सौंपी गई। साथ ही मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी देशलदान ने अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को रवाना किया। 572 टीमें संभालेंगी मतदान की जिम्मेदारी: दूसरे चरण में जिले की 7 पंचायत समितियों डूंगरपुर, आसपुर, बिछीवाड़ा, साबला, दोवड़ा, गामड़ी अहाड़ा, पाल देवल के 115 वार्डों और जिला परिषद के 17 वार्डों में मतदान होगा। इसके लिए 572 मतदान दल तैनात किए गए हैं। प्रत्येक दल को निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने मतदान दलों को आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी देते हुए समय पर मतदान शुरू कराने और चुनाव संबंधी नियमों की पालना सुनिश्चित करने को कहा। 5.16 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान: इस चरण में 5.16 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हैं। मतदान के दौरान मतदाता अपने क्षेत्र के प्रतिनिधियों को चुनेंगे। इसके लिए मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशासन का फोकस मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर है। बुधवार को मतदान संपन्न होने के साथ ही प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। दूसरे चरण में मतदान का शिड्यूल कुल मतदाता: 5 लाख 16 हजार 532 सरपंच के वार्डपंच के लिए शेड्यूल