राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सरपंच पद के लिए मतदान संपन्न हो गया। अब मतगणना की जा रही है। शुक्रवार को दूसरे चरण में 3626 पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए बैलेट पेपर से वोटिंग हुई। डूंगरपुर जिले की 7 ग्राम पंचायत समितियों की 209 में से 201 ग्राम पंचायतों में सरपंच ओर 207 पंचायतों में 1741 वार्ड पंचों का मतदान खत्म हो गया है। इसके बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। आप अपनी ग्राम पंचायत का सबसे पहले और सबसे सटीक रिजल्ट जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।