प्रतापगढ़ पुलिस ने दो साल पहले हुई लूट की वारदात के मामले में एक वांछित को गिरफ्तार किया है। आरोपी को डूंगरपुर जिले के गुमानपुर से पकड़ा गया है। एसपी बी.आदित्य ने बताया- मामला दो साल पुराना है। देवगढ़ निवासी सेठ हसमुख जैन के मुनीम रूपलाल मीणा के साथ देवाक माता जंगल में लूटपाट हुई थी। मुनीम रूपलाल मीणा ने 30 जून 2024 को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो बाइक पर सवार होकर आए चार नकाबपोश पुलिस ने शिकायत पर 23 जून 2024 को रूपलाल मीणा, प्रतापगढ़ से करीब 3 लाख रुपए लेकर लौट रहे थे। दिवाक माता मंदिर से प्रतापगढ़ की ओर जाते समय खुंटगढ़ से चिकलाड़ की तरफ मोड़ पर दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोका। पैसों से भरा बैग लेकर बदमाश फरार बदमाशों ने उन्हें बाइक से गिरा दिया और हेलमेट खोलने का प्रयास करते हुए उनका गला और हाथ पकड़ लिया। इसके बाद बदमाशों ने बाइक की डिग्गी तोड़कर पैसों से भरा बैग, डायरी, मोबाइल और बाइक की चाबी छीन ली और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने इसे लेकर देवगढ़ में रिपोर्ट दी थी। थानाधिकारी नगजीराम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने वांछित आरोपी को डूंगरपुर के गुमानपुर से हिरासत में लिया और बापर्दा गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है।