डूंगरपुर जिले में सागवाड़ा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान थार से अंग्रेजी शराब जब्त की। पुलिस ने लवीश रोत और विशाल परमार को पकड़ा। शराब ले जाने में इस्तेमाल थार भी जब्त की गई। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर मौजा माविता में की गई। थार सागवाड़ा से आसपुर की ओर जा रही थी। पुलिस ने लवीश रोत और विशाल परमार को पकड़ा। जब्त शराब में बीयर के 15 कार्टन थे। हर कार्टन में 12 बोतलें थीं, यानी कुल 180 बोतलें। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह और सागवाड़ा सर्किलअधिकारी हेरम्ब जोशी की निगरानी में सागवाड़ा थानाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी।