पंचायतीराज चुनाव को लेकर डूंगरपुर जिला परिषद की 37 सीटों पर 174 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे है। इसमें सबसे ज्यादा 62 कैंडिडेट कांग्रेस के है। जबकि भाजपा से 52 कैंडिडेट ने नामांकन पेश किए। वही बीएपी से 43 और 17 निर्दलीय कैंडिडेट में भी नामांकन किया है। जिला परिषद के वार्ड 30 पूंजपुर में सबसे ज्यादा 11 कैंडिडेट ने फार्म भरा है। यहां भाजपा से 5 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। लेकिन भाजपा ने यहां से पूर्व जिलाध्यक्ष वेलजी पाटीदार को टिकिट दिया है। ऐसे में भाजपा से ही 4 दूसरे नामांकन खारिज हो जाएंगे। लेकिन इस वार्ड में भाजपा से ही बागी के रूप में 3 नामांकन भरे है। इसमें बड़ा नाम आसपुर भाजपा के 2 बार के मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह के भाई रणजीत सिंह ने भी निर्दलीय के रूप में फार्म भरा है। इसके अलावा ब्राह्मण समाज के चेहरे के रूप में विनोद जोशी और समानता मंच के संयोजक रहे एडवोकेट कमलेंद्र सिंह चुण्डावत ने भी निर्दलीय के रूप में फार्म भरे है। दोनों ने ही भाजपा से टिकिट मांगा था। भाजपा के साथ ही निर्दलीय के रूप में भी 2 आवेदन किए थे। वही इस वार्ड में कांग्रेस से 2 और बीएपी से भी 1 उम्मीदवारा मैदान में है। पूर्व विधायक, पूर्व उप जिला प्रमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष मैदान में उतरे: डूंगरपुर जिला परिषद चुनावों में भाजपा, कांग्रेस के साथ ही बीएपी ने भी कई बड़े चेहरों को मैदान में उतारा है। भाजपा से पूर्व विधायक अनिता कटारा, देवेंद्र कटारा, निवर्तमान जिला प्रमुख सूर्या अहारी के पति बलवीर अहारी, पूर्व जिलाध्यक्ष वेलजी पाटीदार को टिकिट देकर मैदान में उतारा है। कांग्रेस से भी पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार, पूर्व उप जिलाप्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार चुनाव लड़ रहे है। इसके अलावा भारत आदिवासी पार्टी से जिलाध्यक्ष प्रसून, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुतोष रोत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कांति भाई आदिवासी मैदान में है। डूंगरपुर जिला परिषद