भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा शिक्षा विभाग और राजस्थान सरकार का प्रवेशोत्सव अभियान राजकीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए सघन रूप से चल रहा है। इसी क्रम में सुवाणा के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामेश्वर प्रसाद जीनगर ने राबा उमा विद्यालय, नागौरी मोहल्ला, पुर में चल रहे प्रवेशोत्सव अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल स्टाफ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निजी स्कूलों से छात्राओं के राजकीय स्कूल में नए प्रवेश पर उन्होंने प्राचार्य भारती शर्मा और स्कूल परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के समर्पण, गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई, बेहतर परिणाम के कारण अब निजी स्कूलों के विद्यार्थी भी सरकारी स्कूलों की ओर आ रहे हैं। इस मौके पर नव प्रवेशित छात्राओं का उपरना ओढ़ाकर सम्मान के साथ अभिनंदन किया। उप प्राचार्य योगेश दाधीच ने निरीक्षण के दौरान जरूरी दस्तावेज और जानकारी पेश की। कार्यक्रम में व्याख्याता निरुपमा यादव, मधु कुमारी छीपा, मुकेश जोशी, वरिष्ठ अध्यापक अनिता मीणा, आलिशा जैन, शिक्षक बसंत बाला जोशी, नरेंद्र कुमार पारीक, विद्या डोडवानी, सीमा रैगर, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजीव शर्मा, कनिष्ठ सहायक श्रुति सारस्वत, वोकेशनल टीचर पूजा दाधीच, रेखा सेन सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।