भास्कर न्यूज| जैसलमेर जिले में आमजन में पर्यावरण संबंधित मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस का आयोजन होगा। प्रभारी अधिकारी सामान्य एवं उपखंड अधिकारी सक्षम गोयल ने एक आदेश जारी कर पृथ्वी दिवस के आयोजन के लिए उपवन संरक्षक जैसलमेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उपखंड अधिकारी के द्वारा जारी आदेश के अनुसार आयुक्त नगर परिषद को पृथ्वी दिवस पर गैर सरकारी संगठनों की प्रभात फेरी का आयोजन करने, नुक्कड़ नाटक एवं पर्यावरण आधारित लोक नृत्य, गीत एवं संगीत का आयोजन कराने तथा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को इस दिवस पर पर्यावरण से संबंधित निबंध, लेखन, पोस्टर, वाद विवाद इत्यादि प्रतियोगिता आयोजन कराने, विद्यालयों में पौधा शालाओं की स्थापना करने के निर्देश दिए। इसको लेकर अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।