घर में बिजली की 40 से 50 प्रतिशत तक बचत करने के लिए एक नया इनोवेशन हुआ है। इस नई टेक्नोलोजी में हाथ में पकड़कर चलाने वाले (हैंडहेल्ड) और वियरेबल नेक फैन शामिल हैं। जो हल्के, पोर्टेबल और रिचार्जेबल हैं। जो हर दिन के उपयोग और सुविधा को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। ये इनोवेशन करने वाली कंपनी सिग्निफाई के हेड ऑफ स्ट्रेट्जी एंड मार्केटिंग, ग्रेटर इंडिया, निखिल गुप्ता ने बताया कि ईकोलिंक ऐसे उत्पादों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जो बदलती उपभोक्ता जीवनशैली के अनुरूप हो। जो उपभोक्ताओं में सुविधा आधारित उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी इस सेगमेंट को और मजबूत कर रही है। 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी इस श्रेणी में हैंडहेल्ड और वियरेबल नेक फैन शामिल हैं, जो हल्के, पोर्टेबल और रिचार्जेबल हैं। ये टाईप सी चार्जिंग के साथ आते हैं। यात्रा, दैनिक आवागमन तथा आउटडोर उपयोग के लिए उपयुक्त हैं। कुछ मॉडल 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं, जिससे इनका उपयोग अधिक सुविधाजनक हो जाता है। बिजली की बचत होगी इसके साथ ही ईकोलिंक अपनी बी.एल. डी.सी फैन टेक्नोलॉजी के माध्यम से ऊर्जा दक्षता पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है, जो पारंपरिक फैन के मुकाबले 40 से 50 प्रतिशत तक बिजली की बचत करती है। वह क्वालिटी, ड्यूरेबिलिटी और वॉरंटी के माध्यम से खुद कोअलग रखती है, जिससे लोगोंं को एक भरोसेमंद अनुभव मिलता है।