राज्य सरकार की ओर से 10 जुलाई से तबादलों पर रोक लगाने के बावजूद शिक्षा विभाग में इसके बाद भी ट्रांसफर का दौर जारी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने 1 हजार 987 प्रिंसिपल, लेक्चरर, ग्रेड सेकंड टीचर और मंत्रालयिक कर्मचारियों के तबादलों की नई सूची जारी की है। इसके बाद दोपहर में ग्रेड सेकंड के ट्रांसफर संभाग स्तर पर जारी की गई। ये लिस्ट करीब चार हजार टीचर्स की है। खास बात यह रही कि 10 जुलाई तक जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट में माध्यमिक शिक्षा निदेशक के ई-हस्ताक्षर थे, जबकि रविवार को सामने आई सूची में उनके हाथ से किए गए हस्ताक्षर हैं। दोपहर में ग्रेड सेकंड की लिस्ट भी संबंधित संयुक्त निदेशक के हस्ताक्षर से है, ई हस्ताक्षर इस पर भी नहीं है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी शिक्षा विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। ग्रेड सेकंड की सूची में करीब 100 ग्रेड थर्ड कार्मिकों के भी ट्रांसफर ग्रेड सेकंड की ट्रांसफर लिस्ट में करीब 100 ग्रेड थर्ड कार्मिकों के भी ट्रांसफर कर दिए गए हैं। इनमें टीचर नहीं बल्कि लाइब्रेरियन और प्रयोगशाला सहायक शामिल हैं। इन आदेशों को भी रविवार को जारी किया गया और इन पर निदेशक के हाथ से किए गए हस्ताक्षर हैं, जबकि मूल आदेशों पर ई-हस्ताक्षर थे। 729 ग्रेड सेकंड टीचर, लाइब्रेरियन और पीटीआई के हुए ट्रांसफर ट्रांसफर लिस्ट में ऐसे कई आदेश सामने आए हैं, जिन पर ई-हस्ताक्षर नहीं हैं बल्कि हाथ से साइन किए गए हैं। इस तरह के अनेक ऑर्डर जारी किए गए हैं, जिन्हें लेकर शिक्षा विभाग में चर्चा बनी हुई है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी नई ट्रांसफर सूची में 729 ग्रेड सेकंड टीचर, लाइब्रेरियन और पीटीआई के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए हैं। इसके अलावा मंत्रालयिक कर्मचारियों और अधिकारियों के करीब डेढ़ हजार ट्रांसफर भी किए गए हैं। बेसिक कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर के भी हुए तबादले नई सूची में बेसिक कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर के भी बड़ी संख्या में तबादले किए गए हैं। एक ही सूची में लाइब्रेरियन और बेसिक कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर के 278 ट्रांसफर शामिल हैं। इसके अलावा मंत्रालयिक कर्मचारियों की अलग-अलग सूचियों में 408 और 237 ट्रांसफर किए गए हैं। पहले जारी तबादलों में भी किया बदलाव शिक्षा विभाग ने 10 जुलाई से पहले जिन प्रिंसिपल और लेक्चरर के ट्रांसफर किए थे, उनमें भी बदलाव किया है। सात प्रिंसिपल से जुड़ी नई सूची जारी की गई है। इसमें छह प्रिंसिपल का तबादला किया गया है, जबकि एक प्रिंसिपल के मामले में केवल स्कूल बदला गया है। आने वाले दिनों में और सूची आने की संभावना माना जा रहा है कि आने वाले समय में भी 10 जुलाई की तारीख वाले आदेश जारी किए जा सकते हैं। ऐसे आदेश भी हाथ से हस्ताक्षर करके जारी किए जाने की संभावना है। वहीं, राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद इन सूचियों के जारी होने की चर्चा भी चल रही है। इस बारे में शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हुआ। मैसेज भी भेजा गया लेकिन उसे सीन ही नहीं किया गया।