भास्कर संवाददाता | पाली कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट को लेकर भाजपा प्रभारी द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने के रविवार को सूरजपोल पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा ने कहा कि राजनीति में शब्द ही नेता की संस्कृति का परिचय देते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ राजस्थान भाजपा प्रभारी राधामोहन दास की अशोभनीय टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। विधायक भीमराज भाटी व प्रदेश महासचिव भूराराम सीरवी ने कहा कि सत्ता के अहंकार में लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलना बंद होना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, चुन्नीलाल चाड़वास व प्रदेश प्रतिनिधि खेतसिंह मेड़तिया ने कहा कि पायलट के संदर्भ में राधामोहन दास द्वारा दिया गया बयान अत्यंत आपत्तिजनक और निंदनीय है। कई सालों से गुटबाजी और खेमेबंदी की मार झेल रही कांग्रेस के इस प्रदर्शन में पायलट व गहलोत गुट के कई नेता साथ दिखे। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, नीलम बिड़ला, मदनसिंह जागरवाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोरधन देवासी, जोगाराम सोलंकी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सांखला, मेहबूब भाई टी, जीवराज बोराणा, आनंद सोलंकी, ओबीसी जिलाध्यक्ष गोविंद बंजारा, जावेद सिरोहा, मांगूसिंह दुदावत, सुनील बैरवा, रतन उदेश, गोरधन प्रजपात, मंगलाराम चौधरी सहित कई नेता मौजूद थे।