ब्यावर| अष्टम पोषण पखवाड़े की शुरुआत गुरुवार से हुई। महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यकर्ताओं ने शहर के अजमेरी गेट तहसील कार्यालय से पोषण रैली की शुरूआत की जो शहर के डाकघर, भगत चौराहा होते हुए पुन: अजमेरी गेट पर पहुंच कर समाप्त हुई। पोषण रैली के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर कुपोषण मुक्त भारत, मातृ व बाल पोषण संबंधी नारे लगाते हुए चल रही थी। अष्टम पोषण पखवाड़ा की थीम जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना रही जो कि शुरुआती बाल्यावस्था में पहले 1000 दिवस में पोषण, संवेदनशील देखभाल और खेल आधारित शिक्षा के माध्यम से बच्चों के संज्ञानात्मक और शारीरिक विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। रैली के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यकर्ताओं ने जन जागरूकता का कार्य किया। रैली को उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग नीरू सांखला द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी निेतेश यादव, मधू शर्मा, महिला पर्यवेक्षक चंद्रकांता जोशी, बर्फी मीना, सरिता मीना सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।