छीपाबड़ौद| राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर गोष्ठी में मुख्य अतिथि एसडीएम अभिमन्यु सिंह थे। अध्यक्षता कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सहमंत्री नंदलाल केसरी ने की। महासंघ के अध्यक्ष धनराज सुमन ने बताया कि विशिष्ट अतिथि थानाधिकारी योगेश चौहान, ओमप्रकाश बाठला, पंचायत समिति सदस्य बनवारी लाल मीणा, भीमराज मीणा, व्याख्याता महेंद्र यादव, पुष्करराज सालवी आदि थे।