चार साल की सैन्य सेवा पूरी कर चुके अग्निवीरों के लिए राजस्थान में पुलिस सेवा का रास्ता खुला है। राजस्थान पुलिस अग्निवीर भर्ती-2026 के तहत 15 जिलों के 37 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल ऑफर ऑफ अपॉइंटमेंट (ओओए) जारी किए गए हैं। अंतिम नियुक्ति पात्रता, दस्तावेज सत्यापन और निर्धारित शर्तें पूरी होने पर निर्भर करेगी। नागौर के 7, चूरू के 5 और भरतपुर के 4 अभ्यर्थियों को ऑफर मिला है। जयपुर, झुंझुनूं और बीकानेर से 3-3, जोधपुर, टोंक और हनुमानगढ़ से 2-2 तथा अलवर, श्रीगंगानगर, अजमेर, सीकर, बूंदी और झालावाड़ से 1-1 अभ्यर्थी शामिल हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 14 जून 2022 को अग्निपथ योजना शुरू की थी। वहां से भारतीय नौसेना के 282 पूर्व अग्निवीर पुलिस कांस्टेबल नियुक्त हुए थे। पीएचक्यू के भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के अनुसार अभ्यर्थियों को 1 से 10 दिसंबर के बीच कार्यालय में उपस्थित होना होगा। शैक्षणिक योग्यता, जाति, मूल निवास, अग्निवीर सेवा से सेवानिवृत्ति प्रमाण-पत्र और आधार की मूल प्रतियां लानी होंगी।