बाड़मेर | महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के स्थापना दिवस पर महावीर इंटरनेशनल केंद्र बाड़मेर ने महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में कार्यक्रम किया। संस्था ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत सघन पौधरोपण किया। नए शिक्षण सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विद्यालय प्रवेश कार्यक्रम भी हुआ। महावीर इंटरनेशनल एपेक्स ने इस साल 4 जुलाई को स्थापना दिवस पर पूरे भारत में शिक्षा व पर्यावरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। देश के चुनिंदा स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था को राष्ट्रीय स्तर के विशेष कार्यक्रम में शामिल किया गया। इसमें बाड़मेर के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को भी शामिल किया गया। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए संस्था ने स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को कॉपियां मुफ्त बांटी। महावीर इंटरनेशनल बाड़मेर के अध्यक्ष बाबूलाल संखलेचा ने कहा कि इस साल सेवा कार्यों का दायरा बढ़ाया गया है। पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। सचिव गौतम बोथरा ने कहा महावीर इंटरनेशनल समय-समय पर सेवा प्रकल्प चलाता है। सामाजिक कार्यक्रम करता है। यह सेवा यात्रा आगे भी जारी रहेगी।