भास्कर न्यूज | झालावाड़ विप्र फाउंडेशन झालावाड़ जिला इकाई की ओर से रविवार को निशुल्क लीवर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बरखा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में जयपुर के प्रख्यात लीवर सर्जन डॉ. आनंद नागर ने करीब 96 मरीजों की जांच कर निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में लीवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) एवं फाइब्रोस्कैन जैसी महंगी जांचें भी निशुल्क की गईं, जिससे मरीजों को राहत मिली। शिविर में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश मुख्य संगठन महामंत्री एवं जिला प्रभारी विकास भार्गव मौजूद रहे। संगठन महामंत्री डॉ. अनुश्री शर्मा ने बताया कि डॉ. नागर रोबोटिक तकनीक से लीवर ट्रांसप्लांट के कई सफल ऑपरेशन कर चुके हैं और लीवर रोगों के विशेषज्ञ हैं। नगर अध्यक्ष रजनी शर्मा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन समय-समय पर समाजहित में चिकित्सा एवं जनकल्याण के ऐसे आयोजन करता रहा है। मीडिया प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि संस्था समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। इससे पहले भी निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, सनातन संस्कार शिविर तथा महिला एवं छात्राओं के लिए आत्मरक्षा शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। शिविर का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। समापन पर डॉ. नागर एवं तकनीकी सहयोगियों का माल्यार्पण, दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। शिविर में वंदना शर्मा, अनुश्री शर्मा, विजया शर्मा, सपना शर्मा, नम्रता गौड़, कोमल गौड़, आशा शर्मा, संतोष शर्मा, रजनी मिश्रा, संगीता शर्मा, रियांका भारद्वाज, ममता नागर, कृतिका अत्रे, मीनू शर्मा, पंकज शर्मा, अजय शर्मा, हर्षद तिवारी, प्रणव शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, पीयूष शर्मा, चंद्रकांत त्रिपाठी, प्रदीप तिवारी, आर्यन शर्मा, सर्वेश आचार्य, महेंद्र शर्मा सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।