भास्कर न्यूज | बाड़मेर बाड़मेर जन सेवा समिति के स्वर्ण जयंती वर्ष में निशुल्क नेत्र जांच और लेंस प्रत्यारोपण शिविर हुआ। समन्वयक सेवा सम्पतराज लू​िणया ने बताया कि शिविर में बाड़मेर शहर, महाबार, चौहटन, रामसर क्षेत्र से 156 मरीजों की जांच हुई। 51 नेत्र ज्योति से पीड़ित मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन हुए।