छीपाबड़ौद| कस्बे में स्थित पेंशनर भवन में पेंशनर समाज की ओर से बुधवार को निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। पेंशनर समाज शाखा अध्यक्ष रमेशचंद पारीक व मंत्री मथुरालाल अजमेरा ने बताया कि बुधवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होने वाले शिविर में कोटा के निजी अस्पताल के विशेषज्ञ मरीजों की जांच कर निशुल्क परामर्श देंगे। ऑपरेशन योग्य मरीजों को चिन्हित कर ऑपरेशन के लिए कोटा ले जाया जाएगा।