जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, वृत्त बाड़मेर की बैठक गुरुवार को फागलिया उपखंड कार्यालय में हुई। अध्यक्षता वृत्त अध्यक्ष आईदान सिंह ईन्दा ने की। प्रदेश मंत्री व डिस्कॉम कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, वृत्त महामंत्री सुनील लखारा, वृत्त कोषाध्यक्ष अनिल सारण, वृत्त मंत्री दिनेश सिंह बैठक में रहे। बैठक में सर्वसम्मति से फागलिया उपखंड इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। कर्मचारी हितों की सुरक्षा पर बात हुई। विभागीय काम बेहतर समन्वय से आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। बैठक के बाद फागलिया उपखंड में नवपदस्थापित सहायक अभियंता तखतसिंह का स्वागत किया गया। श्रमिक संघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने साफा पहनाया।