स्वामी श्री आत्मानंद बालिका शिक्षण संस्थान खिमेल की कार्यकारिणी की बैठक हाल ही में आयोजित हुई। संस्था अध्यक्ष एवं पूर्व उपखण्ड अधिकारी रघुनाथसिंह शिवतलाव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बालिका छात्रावास भवन के निर्माण और संस्थान के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संस्था प्रवक्ता सुरेश राजपुरोहित बारवा ने बताया कि बैठक के दौरान क्रय की गई भूमि पर बनी सुरक्षा दीवार की ऊंचाई बढ़ाने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही, प्रस्तावित बालिका छात्रावास भवन के मानचित्र और इसके शिलान्यास समारोह की रूपरेखा पर भी गहन विचार-विमर्श कर निर्णय लिए गए। बैठक में समाज के भामाशाहों से आर्थिक सहयोग प्राप्त करने पर विशेष चर्चा हुई और इसके लिए एक कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। भवन निर्माण के लिए उपयुक्त एजेंसी के कोटेशन चयन पर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष रघुनाथ सिंह शिवतलाव ने कहा- बालिका छात्रावास के निर्माण से समाज का एक बड़ा सपना साकार होगा। उन्होंने जोर दिया कि विधावाड़ी से बालिकाओं को उच्च शिक्षा का उचित माध्यम मिल सकेगा, जिससे राजपुरोहित समाज का समग्र विकास संभव होगा। बैठक में जालम सिंह पुनाड़िया, राम सिंह विंगरला, नारायण सिंह वणदार, सुमेर सिंह आकदड़ा, शेषमल नेतरा, नारायण सिंह माण्डल, पूर्व नायब तहसीलदार पुनम सिंह पराखिया, नारायण सिंह पराखिया, इन्दरसिं ह रानी, खिंमसिंह बारवा, जेठुसिंह सुकरलाई, मालमसिंह धुरासनी, बालु सिंह वरकाणा, गोरधन सिंह जीवन्दकला सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।