फलोदी में जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकान गणना’ को लेकर शनिवार को जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी देते हुए ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सतनाम सिंह और अजय ने स्वयं स्व-गणना कर आमजन को जागरूक करने का संदेश दिया। अधिकारियों ने नागरिकों से 15 मई तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी गणना पूरी करने की अपील की। जनगणना प्रकोष्ठ के सदस्य महिपाल सिंह राजपुरोहित और प्रताप प्रजापत ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात कर स्व-गणना अभियान की जानकारी साझा की। इस दौरान पोस्टर और चार्ट के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया में शामिल करना है, ताकि आंकड़ों का संकलन सुगमता और पारदर्शिता के साथ हो सके। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भी लिया हिस्सा स्व-गणना जागरूकता अभियान में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशासन की ओर से आमजन को यह संदेश दिया गया कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं की आधारशिला है। राष्ट्रीय योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं जनगणना के आंकड़े मोहन लाल ने बताया कि जनगणना के दौरान एकत्रित किए गए आंकड़े भविष्य में राष्ट्र के समग्र विकास के लिए तैयार की जाने वाली योजनाओं का आधार बनते हैं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। ऑनलाइन स्व-गणना के लिए नागरिकों से se.census.gov.in पोर्टल का उपयोग करने को कहा गया है।